दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केंद्रीय बजट 2025-26 को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह बजट औपनिवेशिक मानसिकता से पूर्ण मुक्ति और नए भारत की सोच का प्रतीक है। कर्तव्य पथ और कर्तव्य भवन से प्रस्तुत यह पहला बजट ऐतिहासिक मील का पत्थर है। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि बजट में दिल्ली के लिए सुरक्षा, शिक्षा, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस सुदृढ़ीकरण के लिए 12 हज़ार 8 सौ करोड़ से अधिक रुपये और शहरी विकास के लिए 85 हज़ार 500 करोड़ से अधिक रुपये आवंटित किए गए है। वही, मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार के लिए 15 हजार 300 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है।
श्री सूद ने बताया कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण, सोलर ऊर्जा, स्ट्रीट वेंडर्स और आवास योजनाओं के लिए भी बड़े प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह बजट अंत्योदय से सर्वोदय तक विकास का रूपरेखा है, जिससे रोजगार, आत्मनिर्भरता और आधुनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।