फ़रवरी 1, 2026 2:29 अपराह्न

printer

केंद्रीय बजट में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और संस्कृति-पर्यटन क्षेत्र का समावेशी विकास: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि केंद्रीय बजट में समावेशी विकास की परिकल्पना की गई है, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है। संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में श्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि बजट के प्रावधानों में संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।