जुलाई 28, 2025 6:09 अपराह्न

printer

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में ट्रेन से टकराने के कारण 81 हाथियों के मारे जाने की सूचना मिली है

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में ट्रेन से टकराने के कारण 81 हाथियों के मारे जाने की सूचना मिली है। श्री सिंह ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के साथ मिलकर इसके समाधान के लिए कई उपाय किए हैं जिनमें अंतर-मंत्रालयी बैठकें आयोजित करना भी शामिल है। मंत्री ने कहा कि हाथियों के आवासों में गति प्रतिबंध, भूकंपीय सेंसर आधारित हाथी पहचान जैसी पायलट परियोजनाएं, विभिन्न स्थानों पर अंडरपास, बाड़ लगाने का निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। श्री सिंह ने कहा कि वन्यजीवों की गतिविधि की तीव्रता के आधार पर 14 राज्यों में लगभग दो हजार किलोमीटर के 77 रेलवे खंडों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें विशेष स्‍थलों की निगरानी की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला