दिसम्बर 5, 2025 1:15 अपराह्न

printer

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय कल विजयवाड़ा में तीसरा कारनेटिक संगीत महोत्सव ‘कृष्णवेणी संगीत नीराजनम 2025’ आयोजित करेगा

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय कल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तीसरा कारनेटिक संगीत महोत्सव – कृष्णवेणी संगीत नीराजनम 2025 का आयोजन कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष का विषय, “तेलुगु संगीत परंपराओं की समृद्धि का उत्सव”, आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मज़बूत करने के महोत्सव के उद्देश्य को दर्शाता है।

 

मंत्रालय ने बताया कि दो दिन के महोत्सव में 98 कलाकारों के कुल 18 संगीत कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जाएंगे। महोत्सव में आंध्र प्रदेश के जीआई-टैग और पारंपरिक शिल्प और वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महोत्सव का उद्देश्य, संगीत पर्यटन को बढ़ावा देना, कारीगरों और बुनकरों का समर्थन करना और विजयवाड़ा को एक प्रमुख कारनेटिक संगीत स्थल के रूप में स्थापित करना है।