जनवरी 12, 2026 8:42 अपराह्न

printer

केंद्रीय नवीन मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पीएम-कुसुम के दूसरे चरण के शुरुआत की घोषणा की

भारत ने ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को कृषि और खाद्य प्रणालियों से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अबू धाबी में आई.आर.ई.एन.ए असेंबली के दौरान अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी तथा खाद्य और कृषि संगठन द्वारा आयोजित एक अंतर-मंत्रालयी संवाद को संबोधित किया। उन्होंने पीएम-कुसुम योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत लगभग दस लाख सौर पंप स्थापित किए गए हैं और 11 लाख से अधिक ग्रिड-कनेक्टेड पंपों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। इससे डीजल-आधारित सिंचाई पर निर्भरता कम हुई है। 
 
श्री जोशी ने पीएम-कुसुम के दूसरे चरण के शुरुआत की भी घोषणा की। उन्‍होंने नवीकरणीय ऊर्जा-सक्षम कृषि-खाद्य प्रणालियों में साझेदारी और समाधानों को बढ़ाने के लिए भारत की तत्परता की पुष्टि की। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने आइसलैंड के अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग के महानिदेशक एलिन रोज़, यूरोपीय आयोग के ऊर्जा महानिदेशक डिट्टे जूल जोर्गेनसन और संयुक्त अरब अमीरात के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी के साथ ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए बैठकें भी कीं।