दिसम्बर 26, 2025 7:24 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के राभा, मिसिंग और तिवा समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम के राभा, मिसिंग और तिवा समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री अमित शाह ने उनकी चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में, उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय इन समुदायों की समस्‍याओं के  सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के लिए जल्द ही एक वरिष्ठ अधिकारी को  नियुक्त करेगा।