मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 11, 2024 6:09 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री के वीडियो से कथित रूप से छेड़छाड़ मामले में अरुण रेड्डी दिल्ली पुलिस की तीन दिन की हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री के वीडियो से कथित रूप से छेड़छाड़ मामले में आज अरुण रेड्डी को दिल्ली पुलिस की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया। रेड्डी ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ एक्स अकाउंट देखता है और पार्टी के सोशल मीडिया का राष्ट्रीय समन्वयक है। अमित शाह की यह तस्वीर तेलंगाना कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए० रेवंत रेड्डी को भी तलब किया था।

तेलंगाना प्रदेश भाजपा ने मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राज्य प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। इसमें अमित शाह के भाषण के साथ छेडछाड करने और उसमें बदलाव करने का आरोप लगाया गया था।

तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी और सांसद मनिकम टैगोर ने इस मामले में केंद्र सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग का आरोप लगाया है।