केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर का दौरा किया। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मा रेड्डी, मुख्य पुजारी और अन्य अधिकारियों ने श्री शाह का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें श्री वेंकटेश्वर के विशेष वीआईपी दर्शन के लिए ले जाया गया। श्री अमित शाह को रंगनायकूला मंडपम में वैदिक विद्वानों द्वारा वेदशिर्वचनम् भी प्रदान किया गया।
Site Admin | मई 31, 2024 12:58 अपराह्न
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने अपने परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर का दौरा किया
