केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। वे रात में कछार जिले के सिलचर पहुंचेंगे। कल वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित बीएसएफ की नतूनपुर चौकी का दौरा करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे नतूनपुर में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आजीविका पर केंद्रित पहल ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ का भी शुभारंभ करेंगे। वे भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए बराक घाटी में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत भी करेंगे। इसके बाद श्री शाह त्रिपुरा के अगरतला जाएंगे और शाम को असम लौटेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 8:31 अपराह्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे