फ़रवरी 17, 2026 9:09 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि वासुदेव फड़के ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की नींव रखी और युवाओं को मातृभूमि की स्वतंत्रता के लक्ष्य से जोड़ा। उन्होंने कहा कि फड़के प्रत्‍येक युवा के लिए देशभक्ति के आदर्श के रूप में प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।