अक्टूबर 8, 2025 9:00 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दिल्ली मे एक हजार 816 करोड़ रुपये की लागत वाली आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दिल्ली मे एक हजार 816 करोड़ रुपये की लागत वाली आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि यह परियोजनाएं दशकों पुरानी जल और सीवरेज समस्‍याओं को दूर करने पर केन्द्रित हैं जो यमुना नदी को प्रभावित कर रही हैं। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यह परियोजनाएं यमुना नदी को प्रदूषण मुक्‍त बनाने के व्‍यापक अभियान का अभिन्‍न अंग हैं।