जुलाई 12, 2025 8:12 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के दो दिन के दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के दो दिन के दौरे पर कल रात तिरुवनंतपुरम पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्री शाह आज राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आज सुबह तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

 

 

बाद में वे तिरुवनंतपुरम के पुथारिकंदम मैदान में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह दोपहर में कन्नूर के लिए रवाना होंगे और तालिपरम्बा में राजराजेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।