केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सहकारी समितियों का देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री शाह ने सहकारिता मंत्रालय के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के आणंद में अमूल और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड-एनडीडीबी के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
श्री शाह ने कहा कि उत्पादन और अनाजों की बिक्री से संबंधित दो लाख नए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां-पीएसीएस, सहकारिता विश्वविद्यालय और तीन सहकारी समितियां तथा डेयरी से संबंधित तीन सहकारी समितियां एक साथ देश के सहकारी आंदोलन को और सशक्त बनाएंगे।
श्री शाह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके बिना कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं हुआ होता।