केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के गिरिडीह स्थित निमियाघाट थाने को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया है। इनमें निमियाघाट थाना भी शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने निमियाघाट थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
Site Admin | नवम्बर 30, 2024 5:30 अपराह्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के गिरिडीह स्थित निमियाघाट थाने को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा
