मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 3, 2024 7:15 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में चतरा के सिमरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो पार्टी झारखंड के सभी भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे डाल देगी। झारखंड में चतरा के सिमरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि भाजपा सिर्फ हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि झारखंड में परिवर्तन लाने के लिए चुनाव लड़ रही है।

 

श्री शाह ने कहा कि अब झारखंड से दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है, जो तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है। हमने पिछले पांच वर्षों के दौरान झारखंड से नक्सलवाद के खतरे को उखाड़ फेंका और अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद का सफाया कर देगी।