केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्यूपल फॉर पीपल अभियान का शुभारंभ किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाया। यह अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत चलाया जा रहा है। इसके तहत इस क्षेत्र में एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे।
अब तक यहां 21 हजार से अधिक पीपल के बड़े पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में श्री शाह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब दो सौ चार करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।