मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2024 7:08 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के पच्चीस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। पंद्रह अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए नौ पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।