नवम्बर 15, 2024 6:04 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्‍ली के बांसेरा पार्क में उनकी प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्‍ली के बांसेरा पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना तथा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद थे।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा का जन्‍म झारखण्‍ड के एक छोटे से गांव में हुआ था।

श्री शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार ने सराय काले खां चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा चौक रखने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्‍वतंत्रता सेनानी थे। उन्‍होंने कहा कि रांची की जेल से इंग्‍लैंड के महारानी तक बिरसा मुंडा जी देशवासियों की आवाज बन गए थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला