केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी० किशन रेड्डी ने आज विशेष अभियान फाइव प्वाइंट जीरो के तहत अखिल भारतीय ई-कचरा पुन:र्चक्रण पहल की शुरूआत की। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। श्री रेड्डी ने कहा कि ई-कचरा संग्रह पहल का उद्देश्य खराब कम्प्यूटरों, लेपटॉप, प्रिंटर, एलईडी डिसप्ले, मोबाइल फोन और अन्य बेकार इेलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का व्यवस्थित ढंग से निपटान करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आयात पर निर्भरता घटेगी, भारत के स्वच्छ ऊर्जा की तरफ मजबूती से बढ़ने में मदद मिलेगी और इस प्रकार राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के उद्देश्य हासिल करने में सहायता मिलेगी।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2025 5:25 अपराह्न
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विशेष अभियान फाइव पॉइंट जीरो के तहत ई-कचरा पुनर्चक्रण पहल शुरू की