मई 15, 2025 8:51 अपराह्न

printer

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की है

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की है।  उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में देश की रणनीतिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। कृषि मंत्री ने यह बात नागालैंड के पेरेन जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि देश गौरव से भरा हुआ है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने में भारतीय सेना की सटीकता और संयम की प्रशंसा की। कृषि मंत्री ने भारत की गैर-आक्रामकता की नीति पर बल दिया और उकसाने पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए देश की तैयारी की पुष्टि की। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय सेना ने नागरिकों या पाकिस्तानी सेना को निशाना नहीं बनाया, बल्कि आतंकी ढांचे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध की रणनीति में विश्वास नहीं करता, लेकिन आवश्यकता होने पर दुश्मन से लड़ना जानता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला