केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। श्रीचौहान रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को न तो नौकरी मिली और न ही भत्ता।
श्रीचौहान ने आरोप लगाया कि रांची में भाजयुमो की रैली में आनेवाली गाडिय़ों को प्रशासन रोक रहा है। यह अलोकतांत्रिक है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे हैं। शिबू सोरेन के साथ उन्होंने मिलकर काम किया है। अब उन्हें अपमानित किया जा रहा है।
Site Admin | अगस्त 23, 2024 4:22 अपराह्न
केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
