जून 13, 2024 8:48 अपराह्न

printer

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि अनुसंधान योजना पर एक बैठक में चर्चा की

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि अनुसंधान योजना पर एक बैठक में चर्चा की। बैठक में मंत्री ने किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने तथा उत्पादन लागत कम करने वाले शोधों पर जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि किसानों के विभिन्न वर्गों में फसलों के बीजों की जैव-फोर्टिफाइड किस्मों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने चाहिए साथ ही यह भी कहा कि ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए कि सभी क्षेत्रों में फसलों की उत्पादकता में संतुलन बना रहे।