केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सी.आई.एस.एफ. का 55वां स्थापना दिवस आगामी 12 मार्च को मनाया जाएगा। दुर्ग जिले के उतई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय होंगे। इस संबंध में सी.आई.एस.एफ. के विशेष महानिदेशक पीयूष आनंद ने आज पत्रकारवार्ता में बताया कि पूरे देश में 1 लाख सतहत्तर हजार से अधिक बल पूरी मजबूती के साथ देश के बंदरगाहो, परमाणु और अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों, दिल्ली मेट्रो इस्पात तथा संयंत्र सहित तीन सौ अंठावन प्रतिष्ठानों, अड़सठ हवाई अड्डे को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है। इसके अलावा एक सौ चौदह प्रतिष्ठानों को अग्निशमन सेवा भी दे रहा है।
News On AIR | मार्च 13, 2024 2:03 अपराह्न
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 55वां स्थापना दिवस 12 मार्च को मनाया जाएगा
