फ़रवरी 24, 2026 9:32 अपराह्न

printer

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष कैथरीन डेई कैस से मुलाकात की

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष कैथरीन डेई कैस से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री वैष्णव ने कहा कि मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई है। उन्होंने सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की।