केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने आज कहा कि पूरी दुनिया आयुर्वेद को अपना रही है। श्री जाधव ने यह बात गुजरात के जामनगर स्थित आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस संस्थान का हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति के वैश्विक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान है।
इस समारोह में कुल 234 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। श्री जाधव ने आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान के विभिन्न विभागों और अस्पतालों का भी निरीक्षण भी किया।