मार्च 23, 2024 8:33 अपराह्न

printer

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने संसद से निष्‍कासित तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर पार्टी कार्यालय पर आज छापेमारी की

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने संसद से निष्‍कासित तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर पार्टी कार्यालय पर आज छापेमारी की। सीबीआई की ओर से यह कार्रवाई पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में की गई है। महुआ मोइत्रा को पिछले साल एक व्‍यवसायी हीरानंदानी से पैसा लेकर संसद में सवाल उठाने के आरोप में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

लोकपाल ने 19 मार्च को सीबीआई को सुश्री मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और छह महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था।

सीबीआई ने सुश्री मोइत्रा के कृष्णानगर पार्टी कार्यालय के बगल में एक अन्य घर की भी करीब तीन घंटे तक तलाशी ली। इसके अलावा सीबीआई ने उनके अलीपुर स्थित फ्लैट पर भी छापेमारी की। ये कार्रवाई  करीब 7 घंटे तक चली। इस दौरान सुश्री मोइत्रा फ्लैट में नहीं थीं।