मार्च 15, 2024 9:17 अपराह्न

printer

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि वह शिकायत निवारण आकलन सूचकांक में 2023-24 के दौरान लगातार शीर्ष 10 मंत्रालयों में रहा है, शिकायत निवारण आकलन सूचकांक के सभी 15 सूचकों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 2023-24 के दौरान मंत्रालय ने 30 दिनों के मानक के मुकाबले 8 दिनों के औसत निवारण समय के साथ 48 हजार आठ सौ सैंतीस सार्वजनिक शिकायत मामलों का निवारण करके असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।