केंद्रिय बजट 2026-27 में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह वित्त वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 11.55% अधिक है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के अनुसार कुल केंद्रीय बजट में लैंगिक बजट का हिस्सा पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 8.86% से बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 में 9.37% हो गया है।
इस वर्ष कुल 53 मंत्रालयों और विभागों तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों ने आवंटन की घोषणा की है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में 49 मंत्रालयों और विभागों तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों ने आवंटन की घोषणा की थी।