मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 3, 2025 1:52 अपराह्न

printer

कृष्णा जयशंकर ने 2025 माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत की कृष्णा जयशंकर, 2025 माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्‍होंने इनडोर शॉट पुट में 16 दशमलव शून्‍य तीन मीटर का आंकड़ा हासिल किया। 22 वर्षीय कृष्णा ने 15 दशमलव 54 मीटर का पिछला भारतीय इनडोर रिकॉर्ड तोड़ा। पूर्णाराव राणे ने 2023 अमरीकी एथलेटिक कॉन्फ्रेंस इंडोर चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड बनाया।

कृष्णा जयशंकर अंतिम दौर से पहले चौथे स्थान पर थीं। उन्होंने अपने अंतिम थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। अमरीका की माया लेसनर ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन गैबी मोर्न्स ने रजत पदक जीता। कृष्णा का पिछला सर्वश्रेष्ठ इनडोर थ्रो 15 दशमलव 03 मीटर था, जो पिछले महीने इसी स्थान पर दर्ज किया गया था। भारत का ओवरऑल महिला शॉट पुट रिकॉर्ड 18 दशमलव 41 मीटर बना हुआ है।