मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 5:00 अपराह्न

printer

कृषि विश्वविद्यालय की भूमि को टूरिज्म के लिए विकसित करने की बात जनता के गले के नीचे नहीं उतर रही: डाॅ. राजीव बिन्दल

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा है कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि को टुरिज्म के नाते विकसित करने हेतु कुछ लोगों को देने का विषय हिमाचल प्रदेश की जनता के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। भारी विरोध के बावजूद सरकार यह बात मानने के लिए तैयार नहीं है कि जो कृषि विश्वविद्यालय है वो किसानों के भविष्य के लिए और वैज्ञानिक तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। टुरिज्म की दृष्टि से अनेक स्थान हैं जिनको विकसित कर सकते हैं तो हमें इसे छोड़ देना चाहिए। इसमें बड़ी बात यह है कि मंत्रालय के अंदर भी विरोधाभास है। कृषि मंत्री ने खुलकर इस बात का समर्थन किया कि कृषि विश्वविद्यालय की भूमि को टुरिज्म के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यह सरकार विरोधाभासों के बीच फंसी हुई सरकार है। सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि हमको रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए उत्तर प्रदेश के माॅडल को अपनाना चाहिए। अगले दिन उनके उपर दबाव आता है और दूसरे दिन मुख्य संसदीय सचिव उसके उपर अलग प्रकार का बयान देते हैं। इसी प्रकार से शिक्षा मंत्री एक बार उत्तर प्रदेश के माॅडल को फाॅलो करने की बात करते हैं और थोड़ी देर बात उससे मुकर जाते हैं। यानि हम कहां प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे हैं। प्रदेश की जनता लगातार प्रदेश कांग्रेस सरकार के निर्णयों के कारण प्रभावित हो रही है। सरकार लगातार विकटिम कार्ड खेल रही है और प्रदेश की जनता के उपर बोझ के उपर बोझ बढ़ाती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को भाजपा मुख्यालय दीपकमाल चाकर में सम्मानित किया।