अक्टूबर 4, 2025 7:39 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक की 20% सीटें अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरने की घोषणा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि शिक्षा को एक बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक की 20% सीटें अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरने की घोषणा की है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम की भावना के अनुरूप यह परीक्षा आयोजित करेगी। इस कदम से कक्षा 12 में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित या कृषि पढ़ने वाले छात्र आईसीएआर राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षासीयूईटी के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से देश भर के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया सरल और एक समान हो जाएगी। इससे बीएससी कृषि में प्रवेश संबंधी जटिलताएँ भी दूर होंगी और लगभग तीन हज़ार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। श्री चौहान ने बताया कि ये परीक्षा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू हो जाएगी।