मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 29, 2024 4:56 अपराह्न | Shivraj Singh Chauhan

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया    

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की लगभग एक एकड़ भूमि पर मातृ वन स्थापित करने की योजना है। श्री चौहान ने कहा कि मंत्रालय के अंतर्गत आठ सौ से अधिक संस्थान इस अभियान में भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसमें लगभग चार हजार पौधे लगाए जाएंगे।

    मंत्रालय ने कहा कि अभियान का लक्ष्य अगले महीने तक देश भर में लगभग 80 करोड़ पौधे और अगले वर्ष मार्च तक 140 करोड़ पौधे लगाना है।