जून 12, 2024 7:27 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौ दिन की कृषि कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौ दिन की कृषि कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। श्री चौहान ने अधिकारियों से किसानोन्मुखी कार्यों पर ध्यान देने को कहा जिससे प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप तेजी से काम हो सके। उन्‍होंने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और बीज की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि किसानों को इसमें कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।