कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि राज्य के एक-एक किसान तक कृषि से संबंधित योजनाएं पहुंचनी चाहिए। कृषि मंत्री रांची में रबी फसल पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी के पास कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और उसके लाभुको की सही जानकारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उधर, जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने बोकारो में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर कई अहम निर्देश दिए।