कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार 9 जनवरी तक रबी फसलों की बुवाई 644 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में कुल क्षेत्रफल में 17 लाख हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि यह दर्शाती है कि रबी फसलों की अच्छी पैदावार हुई है। मंत्रालय ने बताया है कि तीन सौ 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हुई है, वहीं 21 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की खेती की गई। मंत्रालय के अनुसार दालों की बुवाई एक सौ 36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, वहीं पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह लगभग एक सौ 33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी। वहीं, अन्न और दरदरे अनाजों की बुवाई 55 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई है। तिलहन की खेती का क्षेत्र 96 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
Site Admin | जनवरी 12, 2026 8:03 अपराह्न | agriculture
कृषि मंत्रालय के अनुसार 9 जनवरी तक रबी फसलों की बुवाई 644 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हो चुकी है