कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समग्र विकास में शानदार प्रदर्शन के लिए आकांक्षी जिले नारायणपुर को नीति आयोग ने दस करोड़ रूपए का पुरस्कार दिया है। गौरतलब है कि नारायणपुर में खेती को उन्नत बनाने, लोगों को नए रोजगार देने और गांवों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए खास योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को नई तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी फसल अच्छी हो और आमदनी बढ़े। वहीं, गांवों में सड़कें, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नीति आयोग ने नारायणपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला दूसरे जिलों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।
Site Admin | फ़रवरी 22, 2025 10:02 अपराह्न
कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समग्र विकास में शानदार प्रदर्शन के लिए नारायणपुर जिले को नीति आयोग ने 10 करोड़ रूपए का पुरस्कार दिया