कृषि और पशुपालन विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों के खेत तक पानी पहुंचाना उनका लक्ष्य है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों के ऊपज को बढ़ाना और उनकी आमदनी को दोगुना करना उनकी प्राथमिकता सूची में है।इसके अलावा जो किसान सुखाड़ और फसलों के नुकसान से प्रभावित हुए हैं, उन्हें समय पर मुआवजा मिले उस दिशा में सरकार काम करेगी।
Site Admin | जुलाई 9, 2024 9:17 अपराह्न
कृषि और पशुपालन विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया