फ़रवरी 25, 2026 12:54 अपराह्न

printer

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि सरकार उर्वरकों की उपलब्धता को मजबूत कर रही है, नकली कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगा रही है और किसानों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द ही किसान पहचान पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लगभग एक लाख 92 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

श्री चौहान ने कहा कि यह मेला कृषि का महाकुंभ बनना चाहिए, जिससे बड़ी संख्या में किसान अपने उत्पादों के साथ-साथ कृषि संबंधी नवाचारों का प्रदर्शन कर सकें। दो दिवसीय यह आयोजन शुक्रवार तक चलेगा।