मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 19, 2024 7:19 अपराह्न

printer

कुसमुंडा परियोजना में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की

एसईसीएल बिलासपुर की मेगा कुसमुंडा परियोजना में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहता था।

 

उन्होंने बताया कि बीती रात ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस रायफल एके-सैंतालीस से स्वयं को गोली मार ली। घटना की सूचना एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, कुसमुंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक प्रहरी राजस्थान का रहने वाला था। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला