मई 22, 2024 7:33 अपराह्न

printer

कुशीनगरः बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राजकीय बौद्ध संग्राहलय में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी की शुरुआत

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आज राजकीय बौद्ध संग्राहलय कुशीनगर में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी दस जून तक चलेगी।

उधर शाम को बौद्ध भिक्षुओं ने विषेश पूजा की। रात को धम्मदेषना का कार्यक्रम होगा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कल कुशीनगर में कई कार्यक्रम भी आयोजित होगें। प्रभात फेरी और रथ यात्रा से बुद्ध जयंती समारोह का षुभारंभ होगा। इसी कडी में म्यामार बौद्ध मंदिर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।