मार्च 10, 2026 2:13 अपराह्न

printer

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा- सभी कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। चार भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र रमजान के दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे और शुक्रवार को बंद रहेंगे।  दूतावास ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या पूछताछ के लिए, भारतीय नागरिक 24 घंटे की हेल्पलाइन +965 6550 1946 पर संपर्क कर सकते हैं या community.kuwait@mea.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परामर्श, प्रेस विज्ञप्ति, अपडेट और अन्य जानकारी नियमित रूप से दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला