मार्च 1, 2026 7:10 अपराह्न

printer

कुवैत में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे भारतीय नागरिकों की मदद कर रहा है भारतीय दूतावास

कुवैत में भारतीय दूतावास हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे भारतीय नागरिकों की मदद कर रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वह संबंधित स्थानीय अधिकारियों, फंसे हुए यात्रियों के ठहरने वाले होटलों के प्रबंधन और संबंधित एयरलाइनों के साथ लगातार संपर्क में है। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।