दिसम्बर 4, 2024 2:05 अपराह्न

printer

कुवैत के विदेशमंत्री अब्‍दुल्‍ला अली अल याहया आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से करेंगे मुलाकात

कुवैत के विदेशमंत्री अब्‍दुल्‍ला अली अल याहया आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। श्री अल याहया दो दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। वह विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि कुवैत के विदेश मंत्री की यात्रा से भारत-कुवैत के बहुआयामी संबंध और मजबूत होंगे।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला