जून 14, 2024 7:48 अपराह्न

printer

कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीय नागरिकों के शव भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से वापस भारत लाए गए

 

 

कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीय नागरिकों के शव भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से वापस भारत लाए गए। नई दिल्ली पहुंचने से पहले विमान आज सुबह कोच्चि में उतरा। आग लगने के समय इमारत में एक सौ 76 भारतीय श्रमिक मौजूद थे। जिनमें से 45 की मौत हो गई और 33 घायल हो गए जिन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार उसने घायलों को सहायता प्रदान करने और सभी प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ बात की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला