कुल्लू में आज विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर रोष रैली निकाली। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने इस धरने प्रदर्शन में भाग लेकर समुदाय विशेष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से बाहर से आ रहे फर्जी दस्तावेज बनाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों ने एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर आखाड़ा बाजार में निर्मित जामा मस्जिद को हटाने की मांग की है अन्यथा 30 सितंबर तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा जिला के मनाली, भून्तर व् अन्य स्थानों में भी रोष रैलियां निकाली गई व् धरना प्रदर्शन किया गया l इस दौरान दोपहत तक सभी बाज़ार पूरी तरह से बंद रहे ।
देवभूमि जागरण मंच के क्षितिज ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू और प्रशासन के साथ हिंदू जागरण मंच पत्राचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्राचार के माध्यम से नगर परिषद कुल्लू ने यह माना है कि अखाड़ा बाजार में जमा मस्जिद का अवैध रूप से निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि हम उसके बाद से लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि 6 वर्षों से प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद आज इसको लेकर आंदोलन किया गया है। उन्होंने कहा कि जानकारी यह प्राप्त हुई है कि यह मस्जिद खड़ी ग्रामों उद्योग विभाग की जमीन पर अवैध ढांचा खड़ा किया गया है उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह अल्टीमेटम दिया गया है कि 30 सितंबर तक इस अवैध ढांचे को तोड़ा जाए अन्यथा 30 सितंबर को विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा इसको लेकर ऊपर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न हिंदू समाज के द्वारा इस विषय को लेकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुल्लू जिला में हर दिन सैकड़ो की संख्या में विशेष समुदाय के लोग यहां पर बिना दस्तावेज के और पंजीकरण के इधर-उधर ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर सामान बेचने का कार्य कर रहे हैं और कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विश्व हिंदु परिषद पूर्व सेवा प्रमुख मंडी विभाग के डिणे राम ने कहा कि 2 वर्ष पहले 2022 पतलीकुहल 14 मील के पास भी अवैध मस्जिद निर्माण का कार्य चल रहा था और उसे वक्त हिंदू जागरण मंच ने मस्जिद निर्माण को ध्वस्त किया और उनका सपना साकार होने से बंद किया। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के द्वारा जगह-जगह पर अवैध मस्जिद निर्माण का कार्य किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि अब हिंदू जन जागरण मंच जाग चुका है और वह आप यह चीज़ सहन नहीं करेगा उन्होंने कहा कि बक्व बोर्ड की बात की जा रही है उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा दो धर्म के आधार पर हुआ और मुस्लिम धर्म के लिए पाकिस्तान बनाया गया है ।
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि भारत के संविधान की यह खूबसूरती है कि किसी भी व्यक्ति को प्रोटेस्ट के माध्यम से अपनी बात कहने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार शांतिपूर्वक तरीके से विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी की डिमांड है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर मुस्लिम समुदाय के लोग कुल्लू जिला में रह रहे हैं और इसके अलावा गांव में जो तेरी लगाकर सामान बेच रहे हैं और इसके साथ अलावा जमा मस्जिद अखाड़ा बाजार में इलीगल कंस्ट्रक्शन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से उनकी सब मांगों को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी तथा राजस्व डॉक्यूमेंट के आधार पर इस पर दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम इनके द्वारा दिया गया है प्रशासन के द्वारा यह कोशिश रहेगी कि उससे पहले उनकी सब जितनी भी मुद्दे है उसे पर जांच पड़ताल उचित कार्रवाई की जाएगी ।