अगस्त 29, 2024 6:13 अपराह्न

printer

कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ ढोल नगाड़ों के बीच उन्हें बधाई देते हुए खूब जश्न मनाया। भारी संख्या में प्रदेश भर से आये उनके समर्थकों सहित ठियोग विधानसभा क्षेत्र के उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने राठौर को फूल मालाओं से लाद कर गर्म जोशी के साथ नाटी डाल कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह,शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष  दवेंद्र श्याम, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,मेहश्वर चौहान,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल व पार्षद गण,महाधिवक्ता अनूप रत्न,अतिरिक्त महाधिवक्ता आई एन मेहता के अतिरिक्त कई अतिरिक्त व उप महाधिवक्ता,जिला शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,महासचिव यशपाल तनाईक,रितेश कपरेट,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सत्यजीत नेगी,राजेश वर्मा,ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह,सेस राम आजाद,हरिचंद शर्मा,सतीश चंदेल, गोपाल शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आये ब्लॉक अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई, प्रदेश उच्च न्यायालय के कई वरिष्ठ अधिवक्ता, पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकरियो इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

प्रतिभा सिंह ने राठौर को कांग्रेस पार्टी की ओर से जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की।उन्होंने  कहा कि राठौर  कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ है जो विधायक के साथ साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए राठौर ने पार्टी की मजबूती के लिए जो कार्य किये उसके लिये वह उनकी आभारी है और पार्टी की ओर से वह उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है।

कुलदीप राठौर ने इस दौरान उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का इस मान सम्मान के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राजनीति में लोगों की सेवा करने को आये है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिये पेशा नही,सेवा भाव का एक मार्ग है जिस पर वह सदैव चलने का प्रयास करते है।
राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उन पर हमेशा रहा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह उनके प्रेरणा स्रोत हैं और सदैव रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जो सहयोग उन्हें मिला उसके लिए वह सब नेताओं का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में इसलिए मनाने का फैसला  किया क्योंकि वह सब उनके परिवार के अहम सदस्य है।उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार उनकी पत्नी,बेटा, बहू, बेटी दामाद भी आज के इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिले इसकी वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार से अपेक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। इसलिए उन्हें पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए।

 उन्होंने उपस्थित सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का  आज के इस विशेष दिन में उनके लिए इस प्रेमभाव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी महानुभाव उनके प्रेरणा स्रोत है और वह उन सब का आज के इस विशेष दिन के आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला