मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 13, 2024 3:13 अपराह्न

printer

कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को दशहरा उत्सव के उपलक्ष पर सिहुंता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने क्षेत्र वासियों को दशहरा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये उत्सव अच्छाई की बुराई पर जीत का एक प्रतीक है। दशहरा उत्सव संपूर्ण राष्ट्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने दशहरा उत्सव सिहुंता को ज़िला स्तरीय उत्सव करने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को एक लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया। 

 

साथ में उन्होंने यह भी कहा  दशहरा उत्सव हमारी सभ्यता और संस्कृति  का अभिन्न हिस्सा है। दशहरा उत्सव को संपूर्ण देश में धूमधाम और  हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

 

उन्होंने दशहरा आयोजन समिति के सभी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और समस्त क्षेत्र वासियों को दशहरा उत्सव के दौरान रामलीला के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी।

 

विधानसभा अध्यक्ष को इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

 

इस अवसर पर एसडीएम  पारस अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।