कुर्द नेतृत्व वाली सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेज-एस.डी.एफ. ने आज सीरिया सरकार के साथ एक नए समझौते की घोषणा की। इस समझौते का उद्देश्य सीरियाई क्षेत्रों का एकीकरण करना है। समझौते में कुर्द लोगों के लिए नागरिक और शैक्षिक अधिकार भी शामिल हैं। साथ ही विस्थापित लोगों को उनके क्षेत्रों में वापसी का आश्वासन भी दिया गया है। इसमें एस.डी.एफ. की तीन ब्रिगेड को मिलाकर एक नई सैन्य ब्रिगेड का गठन भी शामिल है।
News On AIR | जनवरी 30, 2026 5:03 अपराह्न
कुर्द नेतृत्व वाली सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने सीरिया सरकार के साथ एक नए समझौते की घोषणा की