मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 7, 2023 5:34 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी परिसर नैनीताल में 9 अक्टूबर से 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी परिसर नैनीताल की ओर से वाणिज्य विभाग 9 और 10 अक्टूबर को ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र में होम स्टे पर्यटन और सतत विकास की संभावनाओं और चुनौतियों विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। संगोष्ठी में केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ हिमगिरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व आई.एन.सी.सी.यू के सदस्य प्रोफेसर एस.सी बागरी मुख्य वक्ता होंगे। परिसर के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अतुल जोशी ने बताया कि संगोष्ठी में प्रस्तुत होने वाले शोध लेख आई.एस.बी.एन नंबर के साथ संपादित पुस्तक में प्रकाशित किए गए हैं। यह पुस्तक संगोष्ठी के दिन ही लॉन्च की जाएगी। संगोष्ठी में विभिन्न प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।