मई 14, 2024 1:19 अपराह्न

printer

कुपवाड़ा में वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान की सुविधा

उत्तरी कश्‍मीर का सीमावर्ती कुपवाड़ा जिला बारामुला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का ऐसा पहला भाग है, जहां 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए आज घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल चालीस प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों और चार सौ दो पंजीकृत ऐसे मतदाता हैं, जो आज अपने घरों से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में कुपवाड़ा जिले में 20 मई को मतदान होगा।

घर से मतदान करने की सुविधा निर्वाचन आयोग की एक ऐतिहासिक पहल है। घर से मतदान करने की प्रक्रिया कुपवाड़ा में आज सुबह शुरू हुई और यह बृहस्पतिवार तक जारी रहेगी। इस प्रक्रिया में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला